फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मिक्स्ड इवेंट में पदक से चूकी रिदम सांगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
- साथी निशांत रावत के साथ 13वें स्थान पर रहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चीन के निंग्बो में खेले जा रहे एयर पिस्टल और एयर राइफल शूटिंग विश्वकप में भारत और जिले की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मिक्स्ड इवेंट के 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में खेलने उतरीं जिले की रिदम सांगवान और उनके साथी निशांत रावत को क्वालीफिकेशन राउंड से ही बाहर होना पड़ा। 21 जोड़ीदारों की प्रतियोगिता में भारतीय जोड़ी 13वें पायदान पर रही।
विज्ञापन


रिदम सांगवान और निशांत ने मिलकर कुल 6 शॉट में 571 का स्कोर बनाया, जो कि पदक के लिए अपर्याप्त था। पदक की रेस में बने रहने के लिए सांगवान और उनके जोड़ीदार को कम से कम 580 के स्कोर तक पहुंचना था। हालांकि इसके बावजूद जिले के लिए प्रतियोगिता खत्म नहीं हुई है। अभी रिदम महिलाओं की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में भाग लेने उतरेंगी। जहां पर उनके पास वापसी का मौका होगा। इसके अलावा जिले से पिस्टल में ही अनमोल जैन के मुकाबलों के नतीजे आना अभी शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें