फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टीबी उन्मूलन को लेकर समीक्षा बैठक, पीपीएसए के कार्यों पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिला क्षय रोग विभाग में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हरजिंदर सिंह ने की, जिसमें सार्वजनिक निजी सेवा एजेंसी (पीपीएसए) के कार्यों और प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
विज्ञापन




डॉ. हरजिंदर सिंह ने बताया कि पीपीएसए एक टेंडर आधारित व्यवस्था है, जिसे वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स फर्म को सौंपा गया है। इसके तहत फरीदाबाद के निजी अस्पतालों में आने वाले टीबी मरीजों की पहचान, उपचार और निगरानी की जिम्मेदारी निभाई जा रही है। एजेंसी द्वारा मरीजों के लिए डीबीटी, एचआईवी टेस्ट, शुगर जांच, डिफरेंशियल टीबी केयर, प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट और नियमित फॉलोअप जैसी सेवाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। बैठक में डीआर-टीबी एचआईवी कोऑर्डिनेटर सुभाष गहलोत, कोऑर्डिनेटर साधना, रविंद्र और पीपीएसए स्टाफ मौजूद रहे। इस दौरान सभी प्रमुख इंडिकेटर्स पर चर्चा करते हुए कार्यों में सुधार के निर्देश दिए गए। डॉ. हरजिंदर सिंह ने कहा कि टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम बेहद महत्वपूर्ण है और यह प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का अहम हिस्सा है। उन्होंने सभी अधिकारियों व स्टाफ से लक्ष्य प्राप्ति के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें