फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लाइसेंस कॉलोनियों में आधारभूत ढांचे की खामियों पर समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य फरीदाबाद के सेक्टर 75 से 89 में बीपीटीपी द्वारा विकसित की जा रही लाइसेंस कॉलोनियों में बाहरी एवं आंतरिक आधारभूत संरचना की खामियों की समीक्षा करना और सेक्टर 66 से 91 में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर प्राप्त शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करना रहा।
विज्ञापन

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे कॉलोनियों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करें और जिन क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, जल निकासी, बिजली व पेयजल आदि उपलब्ध नहीं हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू कराएं। एडीसी सतबीर सिंह ने कॉलोनाइजर द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुरूप विकास कार्य सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें