फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रतापगढ़ डंपिंग यार्ड के विरोध में निवासियों ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर के प्रतापगढ़ क्षेत्र में एमसीएफ द्वारा स्थापित डंपिंग यार्ड और प्रोसेसिंग यूनिट के विरोध में स्थानीय निवासियों ने रविवार को कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में सेक्टर 56 तथा आसपास की कॉलोनियों के कई निवासी, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल रहे।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह डंपिंग यार्ड पिछले दो वर्षों से रिहायशी क्षेत्र के लिए गंभीर संकट बना हुआ है जो आवासीय इमारतों से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। इस यार्ड के कारण सेक्टर 56, गोछी, दिलीप कॉलोनी, शिवम एन्क्लेव, रामनगर, राजीव कॉलोनी, गांव समसपुर और गांव प्रतापगढ़ सहित कई इलाके सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासियों ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी समस्या के समाधान के लिए स्थानीय पार्षद, विधायक और मंत्री से संपर्क किया है लेकिन हर बार उन्हें केवल खोखले आश्वासन ही मिले हैं। इसके अतिरिक्त दो साल से अधिक समय से राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में यह मामला विचाराधीन है लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं आ पाया है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है ताकि इस डंपिंग यार्ड को रिहायशी क्षेत्र से हटाकर उन्हें स्वच्छ वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें