फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी के लिए तरस रहे सैनिक कॉलोनी निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-49 की सैनिक कॉलोनी निवासी बीते कई वर्षों से पेयजल, बिजली और बदहाल सड़क जैसी जरूरी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सेक्टर की आरडब्ल्यूए समिति का कहना हैं कि कॉलोनी में सड़कों की ऐसी हालत है कि अब इन पर चलना भी मुश्किल है। वहीं, पेयजल के लिए लोग निजी खर्च पर 500 से 700 रुपये चुकाकर पानी पीने के मजबूर हैं। आरोप है कि कई बार निगम अधिकारियों से इसकी शिकायत कर समाधान निकालने की कोशिश की, लेकिन कोई भी काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

कुछ समय पहले सैनिक कॉलोनी प्राइवेट बिल्डिंर के हाथों में थी लेकिन कुछ समय पूर्व नगर निगम अपने अधीन कर ली। इसके बाद ही कॉलोनी में लोग जरूरी सुविधाओं को तरसने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोगों को सप्ताह भर तक पानी नसीब नहीं होता है, इसी तरह बिजली आपूर्ति भी सुचारू नहीं है। हालात ऐसे हैं कि दिन में मुश्किल से दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति हो पाती है। कॉलोनी की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। ऐसे में कई बार वाहन चालक और राहगीर चोटिल हो चुके है। वह शिकायत कर थक चुके है लेकिन उनकी कोई सुनने वाले नहीं है।
वर्जन-
इलाके में प्राइवेट टैंकर के सहारे ही पानी नसीब होता है। लोग बिजली के घंटों इंतजार करते है लेकिन उनको कोई कुछ नहीं मिलता है। वह परेशान हो चुके है लेकिन अधिकारी देखने को तैयार नहीं है। - कल्पना शर्मा, आरडब्ल्यूए सदस्य
विज्ञापन

कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस चुके हैं। पानी, बिजली और सड़कों का बुरा हाल है। इसकी जरूरत सभी लोगों को होती है। ऐसे मेें रहना भी दुर्भर हो गया है। - मथुरेस जैसवाल,निवासी
कई वर्षों से परेशानियों से जूझ रहे हैं। निगम से शिकायत कर चुके है लेकिन समस्या ठीक नहीं हो पाई है। - कार्तिकेय शर्मा, निवासी
खोरी के मलबे से भरेंगे सड़कों के गड्ढे
निगमायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि जलभराव से निजात दिलाने के लिए पानी की मोटर लगाई जाएगी। सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के लिए खोरी गांव में गिराए गए मकानों के मलबे को इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में लोगों को ज्यादा दिन परेशानी नहीं झेलनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें