फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पर्वतीय कॉलोनी में पानी की किल्लत से परेशान निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन में केवल एक दिन ही होती है पानी की सप्लाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी में पानी की किल्लत से लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। हालात यह हैं कि यहां छह दिन में केवल एक दिन ही पानी की सप्लाई हो पा रही है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जलापूर्ति की अनियमितता के साथ-साथ गंदा और बदबूदार पानी आने से स्थिति और भी चिंताजनक बन गई है।

स्थानीय निवासी हेमलता का कहना है कि जो पानी सप्लाई हो रहा है, वह पीने योग्य नहीं है। बदबूदार और मटमैले पानी के कारण लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। कई घरों में पेट संबंधी बीमारियों और त्वचा रोगों की शिकायतें बढ़ने लगी हैं, जिससे बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन



निवासी सुशीला ने बताया कि पानी की कमी के चलते लोगों को मजबूरन निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। खासतौर पर महिलाओं को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें पानी भरने और स्टोर करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे उनके रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन



निवासियों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन ही मिल रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वहीं, बढ़ती गर्मी के बीच पानी की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं, जिससे स्थिति और भी विकट होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें