केंद्रीय राज्यमंत्री ने वार्ड-10 में करीब साढ़े 14 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने शनिवार शाम को एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड-10 में साढ़े 14 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि अगले वर्ष तक एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में रेनीवेल के पानी की आपूर्ति हो सकेगी। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में कंक्रीट के नाले, सड़कें, नई पाइपलाइन, इंटरलॉकिंग टाइल्स और नालियां बनाई जाएंगी। उन्हाेंने कहा कि वर्ष 2027 तक सीधे यमुना से पाइपलाइन बिछाकर एनआईटी विधानसभा के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करने का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में हाईटेंशन बिजली की तारों को भूमिगत करने का काम भी किया जाएगा।