फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली-पानी और टूटी गलियों से परेशान निवासियों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
डबुआ कॉलोनी के लोग तीन महीने से परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में पिछले करीब तीन महीने से बिजली, पानी और बदहाल गलियों की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह डबुआ चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और संबंधित विभागों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की। चौक जाम करने के दौरान राहगीरों को घंटों तक परेशान होना पड़ा।

निवासी रिंकू, कपिल और रनबीर का कहना है कि करीब तीन महीने पहले गलियों की खुदाई की गई थी, लेकिन इसके बाद मरम्मत कार्य पूरा नहीं किया गया। साथ ही जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके कारण गलियों में गंदा पानी जमा रहता है और लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार आए दिन कोई न कोई गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डबुआ चौक पर ही विधायक सतीश फागना का भी दफ्तर है, लेकिन पदाधिकारी बिना समाधान किए ही अपनी गाड़ी में बैठकर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासी उमा, कोमल और अरुण ने आरोप लगाया कि पानी की सप्लाई में का गंदा पानी आ रहा है और दुर्गंध भी आती है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं, बरसात के दौरान गलियों के हालात और भी गंभीर हो जाते हैं, क्योंकि पानी निकासी का कोई समुचित प्रबंध नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र के कई बिजली के खंभों में करंट उतर रहा है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। उनका कहना है कि पहले भी करंट लगने से एक गाय और एक भैंस की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क, नालियों, बिजली और पानी की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर लोगों को राहत दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें