संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 खेल परिसर में 15 दिन बीत जाने के बाद भी तिरंदाजी की खेल नर्सरी नहीं शुरू हो सकी है। खेल निदेशालय ने एक जून से अवासीय तिरंदाजी खेल नर्सरी को शुरु करने का निर्देश दिया था। मुख्यालय से नर्सरी में रहने वाले खिलाड़ियों के लिए अभी तक सामान मुहैया नहीं कराया गया है।
जिले के सेक्टर-12 खेल परिसर में आवासीय तीरंदाजी नर्सरी को आवंटित किया गया है। विभाग की ओर से अवासीय नर्सरी के लिए अभी तक राशन, बेड सहित कई अन्य चीजों को मुहैया नहीं कराया गया है, जबकि यहां विभाग की ओर से 25 खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं मुहैया करानी हैं। इन खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया था और इन्हें नसर्री में सभी सुविधाओं के साथ प्रशिक्षित करना है।
वर्जन
एक जून से प्रदेश के सभी अवासीय खेल नर्सरियो को शुरू करने का निर्देश है, लेकिन अभी तक इसके लिए सामान नहीं मिला है। इसलिए नर्सरी को अभी तक शुरू नहीं किया जा सका। -दवेंद्र सिंह गुलिया, जिला खेल अधिकारी