फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दाखिले के लिए कॉलेजों में बने हेल्प डेस्क

Wed, 14 Jun 2023 07:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
17 जून से ऑनलाइन आवेदन होंगे शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्नातक में दाखिले का कार्यक्रम जारी होने पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से विवरण पुस्तिका व प्रोफाइल को वृहस्पतिवार तक ऑनलाइन कर दिया जाएगा। छात्र पोर्टल पर संकाय के आधार पर सीट, बैंक समेत अन्य जानकारियां एकत्रित कर सकते हैं। जिले में सात राजकीय, तीन राजकीय पोषित और एक निजी कॉलेज है। छात्रों के लिए हेल्प डेस्क और हेल्प लाइन नंबर भी कॉलेज के वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, जिससे छात्र पाठ्यक्रम और आवेदन संबंधी तमाम जानकारियां जान सकें।
फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के 11 कॉलेज में करीब 9514 सीटों पर 17 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू है। छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसलिए कॉलेजों में टीमें गठित कर दी गई हैं। वहीं, कॉलेज के पोर्टल पर दाखिलों को लेकर विभिन्न नोडल अधिकारी की ओर से फीस के लिए बैंक आदी के संबंध में तमाम जानकारियां मुहैया करा दी गई हैं। नेहरु कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एमके गुप्ता का कहना है कि तमाम जानकारियां कॉलेज के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। छात्र पोर्टल पर जाकर कॉलेज संबंधी कोई भी जानकारी अर्जित कर सकते हैं। शनिवार 17 जून से ऑन लाइन आवेदन की प्रकिया शुरू हो जाएगी, जबकि 30 जून तक ऑनलाइन ही कागजात की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पं.जवाहर लाल नेहरु कॉलेज :
हेल्प लाइन नंबर : 0129 : 2220639



सेक्टर 16- राजकीय महिला कॉलेज

दाखिला कॉर्डिनेटर : अर्चना वर्मा : 9582174252
डीएवी शताब्दी कॉलेज

हेल्प लाइन नंबर : +919212531675



दयानंद महिला कॉलेज

हेल्प लाइन नंबर : 96259-71715, 95991-32103,



आर्टस : 97170-07681
बीएससी मेडिकल : 98105-24680
बीएससी नाॅन मेडिकल : 97738-28168
बीएससी बायोटेक : 99582-70454
वाणिज्य : 99118-71345
कम्प्यूटर विज्ञान : 97113-32318
(नोट: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजें तक)

महत्वपूर्ण दस्तावेज
स्नातक पाठ्यक्रम में आवेदन करने वाले छात्रों को दिक्कतों से बचने के लिए पासपोर्ट साइज की स्कैन फोटो, विद्यार्थी के स्कैन हस्ताक्षर, दसवीं व 12वीं कक्षा की मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट (हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए जरूरी), चरित्र प्रमाण पत्र, एनसीसी, एनएसएस, खेल प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस या छात्रवृत्ति के लाभ का दावा करने के लिए आय प्रमाण पत्र, आरक्षित श्रेणी प्रमाण पत्र व गैप ईयर होने पर शपथ पत्र होना जरूरी है।


महाविद्यालय में दाखिले का शेड्यूल

- महाविद्यालय प्रोफाइल 12 से 15 मई तक भरना होगा।
- ऑनलाइन आवेदन (प्रवेश पोर्टल) 17 से 28 जून तक।

- ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन 17 से 30 जून
- पहली मेरिट लिस्ट 5 से 20 जुलाई
- फीस जमा करना (पहली मेरिट सूची)
- दूसरी मेरिट लिस्ट (पोर्टल पर होगा अपलोड )

- शिक्षण अवधि 21 जुलाई से बची हुई सीटों पर ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें