फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ओसवाल सब-स्टेशन में आज मरम्मत कार्य, 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा रखरखाव कार्य के चलते रविवार सुबह ओसवाल क्षेत्र स्थित 66 केवी सब-स्टेशन में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस मरम्मत कार्य के चलते क्षेत्र के कई हिस्सों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुल चार घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

इस शटडाउन का सबसे बड़ा असर ओसवाल सब-स्टेशन के अंतर्गत आने वाले रोलिंग मिल वन और स्विस मिलिट्री क्षेत्र पर पड़ेगा। यह इलाका मुख्य रूप से औद्योगिक गतिविधियों का केंद्र है, इसलिए सुबह के समय बिजली गुल रहने से कई छोटी-बड़ी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और लघु उद्योगों में उत्पादन कार्य प्रभावित होने की आशंका है। उद्यमियों को अपने स्तर पर पावर बैकअप या जनरेटर की व्यवस्था करनी होगी, जिससे फैक्ट्रियों में काम करने वाले सैकड़ों मजदूरों के दैनिक कार्यों पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह शटडाउन भविष्य में होने वाले बड़े फॉल्ट से बचने और बिजली लाइनों को सुचारू बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्र के निवासियों और उद्यमियों से अपील की है कि वे रविवार सुबह 8 बजे से पहले ही पानी का भंडारण और अन्य बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटा लें, ताकि शटडाउन के दौरान उन्हें किसी बड़ी असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन




1500 घर होंगे प्रभावित

बिजली निगम के इस मरम्मत कट से न केवल उद्योग बल्कि भारी संख्या में घरेलू उपभोक्ता भी प्रभावित होंगे। रोलिंग मिल और स्विस मिलिट्री एरिया से सटी श्रमिक बस्तियों और मिश्रित आवासीय पॉकेट्स के करीब 1500 घरों में चार घंटे तक बिजली नहीं आएगी। रविवार का दिन होने के कारण लोग घरों पर ही रहेंगे, जिससे करीब 8,000 की आबादी को पेयजल आपूर्ति और अन्य घरेलू कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें