फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज बारिश में वार्ड-29 में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
11 हफ्ते तक क्षेत्रवार चलाया जाएगा अभियान, अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में चल 11 सप्ताह का स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत नगर निगम की टीम ने सोमवार को वार्ड-29, डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया पार्ट-1 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। तेज बारिश के बावजूद निगम अधिकारियों की टीम ने अभियान को जारी रखा और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया।

यह कार्रवाई एसडीओ हितेश दहिया और जेई देवेंद्र जाखड़ के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान अगले 11 सप्ताह तक क्षेत्रवार चलाया जाएगा। जहां कहीं भी अतिक्रमण पाया जाएगा, उसे सख्ती से हटाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने स्थानीय दुकानदारों और निवासियों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम अधिकारियों ने कहा कि सड़क किनारे अवैध कब्जों के कारण न केवल ट्रैफिक बाधित होता है, बल्कि बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या भी बढ़ जाती है। नगर निगम का यह अभियान न केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित रहेगा, बल्कि इसके साथ-साथ लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें