फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईसा मसीह के बलिदान को किया याद

विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में गुड फ्राइडे के अवसर पर लघु नाटिका का आयोजन किया गया।स्रोत: संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। ईसाई समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे के दिन जिले के विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया। जिसमें ईसा मसीह के बलिदान को याद किया गया। एनआईटी -5 के सेंट जोसफ स्कूल में एक लघु नाटिका के माध्यम से ईसा मसीह के बलिदान को दर्शाया गया। इसमें ईसा मसीह को कई तरह की यातनाएं देकर सूली पर लटकाने की घटना बताई गई। शांति निवासी चर्च की नैनसी अय्यर ने बताया कि गुड फ्राइडे वाले दिन प्रभु ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। ईसाई समुदाय के लिए यह शोक का दिन होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें