फरीदाबाद। मलेरना स्थित जीडी क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में जीडी स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने सिरोही क्रिकेट अकादमी को 116 रन से हरा दिया। 50 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई जीडी 42.4 ओवर में 351 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरोही 235रन ही बना सकी। जीडी की ओर से विश्वजीत कुमार ने 53 और शिवम ने 50 रन बनाए। सिरोही के लिए पीयूष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए जबकि सचिन को तीन विकेट मिले। विजेता टीम कि ओर से 79 रन बनाने वाले जतिन सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद