फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राधाष्टमी पर होंगे धार्मिक आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। राधाष्टमी के अवसर पर 19 सितंबर को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राधा नाम के दीवाने संस्था की ओर से महाराणा प्रताप भवन, शनि देव मंदिर के पास, चावला कॉलोनी में सुबह 10 बजे से विशाल राधा नाम संकीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संस्था के मुख्य सदस्य आशीष मित्तल ने बताया कि वृंदावन के महाराज सुमेधानंद के सानिध्य में राधा जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे भाटिया कॉलोनी से कीर्तन स्थल तक निशान यात्रा से होगी। इसके बाद बरसाने की तर्ज पर फूलों का भव्य बंगला सजाया जाएगा। सुबह 10 बजे प्रसिद्ध भजन प्रवाहकों द्वारा राधा नाम संकीर्तन किया जाएगा। कार्यक्रम में संत-महात्माओं के साथ भजन गायकों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें