फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मथुरा और कोसीकलां तक ईएमयू ट्रेनें के विस्तार से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए मंगलवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। पलवल तक चलने वाली दो प्रमुख ईएमयू ट्रेनों का विस्तार अब मथुरा और कोसीकलां तक कर दिया गया है। मंगलवार से इन सेवाओं के शुरू होने पर यात्रियों ने रेलवे के इस फैसले का जमकर स्वागत किया। अब ट्रेन नंबर 64016/64019 शकुरबस्ती से मथुरा के बीच चलेगीए वहीं ट्रेन नंबर 64082/64051 को नई दिल्ली से कोसीकलां के बीच चलाया गया है। इन ट्रेनों के विस्तार से न केवल फरीदाबाद और पलवल, बल्कि कोसी और मथुरा तक आने-जाने वाले हजारों नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को सस्ती व सुगम यात्रा की सुविधा मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें