फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप से राहत, शाम को शीत लहर से ठिठुरन

विज्ञापन
फरीदाबाद में रविवार को सेक्टर 12 टाऊन पार्क में खिली धूप का आनंद लेते लोग । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में ठंड का कहर लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। रविवार को भी शनिवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट की वेबसाइट के अनुसार रविवार को फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन में तेज धूप निकली। इससे लोगों जरूर थोड़ी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तापमान में गिरावट एक सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में चल रही हवाएं शीत लहर में बदल गई हैं। जिले में रविवार को मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप निकल आई थी, हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रही।
शाम के समय मौसम ने अचानक करवट ली और शीत लहर चलने लगी। ठंडी हवा चलने के कारण मौसम में ठिठुरन बनी रही। हवा चलने के कारण धुंध का असर तो दिखाई नहीं दिया, कड़ाके की ठंड ने लोगों को खूब परेशान किया। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार आगामी तीन दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री से सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। तीन फरवरी के बाद हवा की दिशा बदलेगी। पूर्व- पश्चिम दिशा से हवा चलनी शुरू हो जाएगी। इससे न्यूनतम तापमान में सुधार होगा। ठंड का असर भी कम होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें