फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत, रविवार को छाए रहे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में बारिश के बाद मिली गर्मी से राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शुक्रवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश का सिलसिला शनिवार तक जारी रहा। इसके बाद रविवार सुबह भी आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा। मौसम विभाग के अनुसार 9 अगस्त सुबह 8 बजे से 10 अगस्त सुबह 8 बजे तक फरीदाबाद जिले में कई जगहों पर मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश बड़खल क्षेत्र में 38 एमएम और फरीदाबाद शहर में 36 एमएम रिकॉर्ड की गई।

तिगांव में 25 एमएम, मोहना में 32 एमएम, बल्लभगढ़ और धौज में 20-20 एमएम, दयालपुर में 19 एमएम जबकि गौंछी में 18 एमएम बारिश हुई। बारिश से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री तक कम हो गया, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली। रविवार को दिन भर बादल छाए रहे कई स्थानों पर हल्की बूंदा बांदी हुई लेकिन कहीं बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में भी बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बारिश से शहर की सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने ठंडी हवाओं और सुहावने मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन


रविवार को फरीदाबाद का तापमान न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोमवार को तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अनुमान के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 व अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सोमवार को भी हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें