फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कैंची से गोदकर युवक की हत्या मामले में परिजनों ने जताया रोष

Fri, 23 Jun 2023 07:48 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों को पकड़ने में पुलिस पर ढिलाई का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कुरैशीपुर गांव में युवक की कैंची घोंपकर हत्या मामले में शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने रोष प्रकट किया। लोगों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने में ढिलाई बरत रही है।
विज्ञापन

चार जून को कुरैशीपुर निवासी मोहम्मद कैफ की शादी पलवल के हथीन स्थित धिरनकी गांव में हुई थी। शादी के दो दिन बाद ही मोहम्मद कैफ पिता यूनुस के साथ नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहा था। इस दौरान पास की ही दुकान पर बैठे गांव के साकिब, साजिद, नजमू और जाबिर ने उसे आवाज देकर बुला लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने गाेली चलाने के साथ कैफ पर कैंची से वार किया था। गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि वारदात में नौ लोग शामिल हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में ढील बरत रही है। पुलिस आयुक्त ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें