फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आयुष्मान योजना के तहत 12 हजार से ज्यादा लोगों ने कराया इलाज

Fri, 23 Jun 2023 07:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से शहर के लोगों को मिल रहा इलाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में आयुष्मान योजना के तहत 12000 से ज्यादा लोगों का अभी तक इलाज किया जा चुका है। जिला नागरिक अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाने का काम चल रहा है।

गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना का शहर के 12000 से ज्यादा लोगों ने लाभ उठाया है। इस योजना के तहत कार्ड बनाए जा रहे हैं, वहीं कार्ड बनवा चुके लोग अलग-अलग बीमारियों का इलाज सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में करवा कर रहे हैं। जिले में आयुष्मान व चिरायु योजना के करीब छह लाख लोग हैं। दोनों में करीब 3.45 लाख का कार्ड बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को किया जा रहा जागरूक

कार्ड बनाने के लिए जिले में 8 आयुष्मान मित्रों को नियुक्ति की गई है। जिनमें से चार नागरिक अस्पताल, अन्य बल्लभगढ़ और सेक्टर -3 एफआरयू में तैनात हैं। यह आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई से लेकर दस्तावेज जमा करने का काम करते हैं। केवल नागरिक अस्पताल की बात की जाए तो प्रतिदिन परिवार पहचान पत्र बनवाने तथा जानकारी प्राप्त करने के लिए 100 लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें