फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा का रण : नामांकन का पहला दिन

विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 12 लघु सचिवालय पर विधान सभा चुनाव के नामांकन पत्र लेने के लिए मौजूद अतिरिक्त उपाय? - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुक्रवार से नामांकन पत्र जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को पहले दिन छह विधानसभा क्षेत्रों में कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। हालांकि, सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न दलों के संभावित उम्मीदवारों के प्रतिनिधि व आजाद उम्मीदवार 44 फार्म ले गए हैं। नामांकन के दौरान सुरक्षा के लिहाज से लघु सचिवालय के 100 मीटर के दायरे में बैरिकेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया ताकि उम्मीदवारों के साथ आने वाले समर्थक अंदर न आ सकें।
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त अतुल कुमार ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा करवा सकते हैं। अवकाश के दिनों को छोड़कर अन्य दिनों में नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक लिए जाएंगे। शुक्रवार को पहले दिन एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से कुल 44 लोग नामांकन पत्र ले गए हैं। इनमें बल्लभगढ़ विस से 8, तिगांव से 11, पृथला से 4, फरीदाबाद से 7, एनआईटी से 5 व बड़खल विस क्षेत्र से 9 लोगों ने फार्म लिए हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नामांकन के दौरान उम्मीदवारों के समर्थकों का हुजूम निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से 100 मीटर पहले रोकने के लिए लघु सचिवालय को जाने वाली सड़क पर बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है। इससे सचिवालय में अपना काम करवाने आने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान सभी निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालय में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें