फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मिशन बुनियाद और सुपर-100 परीक्षा के लिए आज से पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों के आठवीं और दसवीं के विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

05 दिसंबर तक सुपर-100 के लिए कर सकेंगे आवेदन
12 दिसंबर मिशन बुनियाद की अंतिम आवेदन तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 के नए सत्र 2027-29 के लिए बुधवार से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा। मिशन बुनियाद के लिए विद्यार्थी 12 दिसंबर तक और सुपर-100 के लिए पांच दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। दोनों कार्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पंजीकरण और परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार मिशन बुनियाद के तहत चयनित विद्यार्थियों को नौवीं और दसवीं कक्षा में विशेष शैक्षणिक मार्गदर्शन मिलेगा। जिले में इसके पांच केंद्र संचालित हैं। वहीं, हरियाणा सुपर-100 के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के दौरान जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन


जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया पंजीकरण शुरू होने के साथ ही स्कूलों में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। विशेष टीमें सरकारी स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को दोनों योजनाओं की जानकारी देंगी। उन्हें आवेदन, परीक्षा के पाठ्यक्रम और चयन प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा सफल विद्यार्थियों के वीडियो दिखाए जाएंगे, जिन्होंने इन योजनाओं के माध्यम से आईआईटी, एनआईटी और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाया है।

7वीं और 9वीं में 60 प्रतिशत अंक जरूरी

मिशन बुनियाद के लिए आठवीं कक्षा में पढ़ रहे वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने सातवीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं हरियाणा सुपर-100 के लिए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों के नौवीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। मिशन बुनियाद और सुपर-100 के पहले चरण की प्रवेश परीक्षा में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा 200 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर एक अंक कटेगा।
विज्ञापन


यह रहेगी टाइमलाइन

मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 के लिए पांच नवंबर से पंजीकरण शुरू होगा। मिशन बुनियाद के लिए 12 दिसंबर और सुपर-100 के लिए पांच दिसंबर अंतिम तिथि है। दोनों परीक्षाओं के प्रवेश पत्र क्रमश: 14 से 21 और 7 से 14 दिसंबर तक डाउनलोड कर सकेंगे। लेवल-एक की परीक्षा 23 और 16 दिसंबर को होगी। परिणाम 12 और 8 जनवरी को आएंगे। लेवल-2 की परीक्षा 22 जनवरी और 3 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें