फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों के स्वास्थ्य का तैयार होगा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। खेल नर्सरियों में अभ्यास करने वाले पंजीकृत खिलाड़ियों का अब स्वास्थ्य रिकार्ड तैयार होगा। खिलाड़ियों में खून की कमी, शरीर में लचीलापन, मोटापा, असामान्य विकास सहित कई अन्य बीमारियों का पता लगाया जाएगा। खिलाड़ियों में अगर किसी प्रकार की बीमारी पाई जाती है तो उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जागरूक किया जाएगा।
खेल एवं स्वास्थ्य के अलावा योजना को सफल बनाने में महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। अगर किसी खिलाड़ी में स्वास्थ्य संबंधी या अन्य किसी प्रकार की समस्या पाई जाती है तो उसे सुधारने की योजना तैयार की जाएगी। वहीं, खेल नर्सरी में अगर कोई खिलाड़ी अभ्यास के दौरान घायल होता है तो ऐसे खिलाड़ियों के लिए दुर्घटना बीमा भी कराने की योजना तैयार की जा रही है। इस संदर्भ में खेल निदेशालय की ओर से खेल अधिकारियों को जल्द दिशानिर्देश देने का निर्णय लिया गया है। वहीं, खिलाड़ियों को संतुलित आहार के संबंध में भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

जांच के दौरान खिलाड़ी में अगर किसी प्रकार की कमी पाई जाती है, तो उपचार करवाया जाएगा। स्वास्थ्य कार्ड तैयार करने के बाद खेल विभाग उसकी कॉपी स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग को भी सौंपेगा। खिलाड़ियों के कार्ड पर उनके घर का पता और फोन नंबर दिए जाएंगे, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य को सुधारा जा सके।
प्रत्येक खेल नर्सरी में 25-25 खिलाड़ियों का किया जाता है चयन
सेक्टर-12 खेल परिसर सहित जिले में करीब 17 सरकारी खेल नर्सरियां चल रही हैं, 45 अन्य निजी खेल नर्सरियों को जल्द हरी झंडी मिलने संभावना है। प्रत्येक खेल नर्सरी में 25-25 खिलाड़ियों का ट्रायल के आधार पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

इनके स्वास्थ्य जांच के साथ डोपिंग के विषय में भी जागरूक किया जाएगा। आरोप है कि कुछ खिलाड़ी प्रतियोगिता के दौरान व इससे पूर्व अपनी बीमारी के कारण ऐसी दवा का सेवन कर लेते हैं जो डोपिंग में प्रतिबंधित सूची में आती है। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित दवाइयों के विषय में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें