फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में रिकॉर्ड 1751 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1751 नए कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। एक दिन में मिलने वाले मरीजों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। वहीं, पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को 1005 मरीज संक्रमण मुक्त घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 74,519 हो गई है। इसमें से 61,807 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जिले में अभी तक 513 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में फिलहाल 12199 सक्रि मामले हैं। इनमें से 1792 अस्पतालों में भर्ती हैं। मौजूदा समय 10,407 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में 625 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं, 108 को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
कोविड नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना का सक्रिय मामले 15.6 प्रतिशत पर बने हुए हैं। शनिवार को 4325 लोगों के नमूने लिए गए। अभी 3165 की जांच आनी बाकी है। फिलहाल प्रति एक लाख की आबादी पर 37,417 नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें