फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रियल एस्टेट के सुरक्षा कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद के एंगल पर जांच तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में हाईवे पर दिया गया वारदात को अंजाम, संपत्ति विवाद के एंगल पर जांच तेज
विज्ञापन

बनारस से पत्नी और मासूम बेटे संग लौट रहे थे अरुण सिंह, पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सदर थाना क्षेत्र स्थित दयालपुर गांव निवासी 32 वर्षीय अरुण सिंह की उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार रात बनारस से पत्नी राखी और ढाई वर्षीय बेटे जयंत के साथ कार से घर लौटते समय पांचाल घाट पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर दूर यह वारदात हुई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर सफेद रंग की कार में मोहम्मदाबाद की ओर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार अरुण सिंह एक रियल एस्टेट कंपनी में सुरक्षा कर्मी के तौर पर कार्यरत थे। रास्ते में उन्होंने एक किराना दुकान के पास कार रोककर कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और काला नमक खरीदा। इसी दौरान दूसरी कार से उतरे दो बदमाशों में से एक ने बेहद करीब से उनकी कनपटी पर दो गोलियां दाग दीं। पूरी वारदात महज 10 सेकंड में अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। मौके से पुलिस को 9 एमएम पिस्टल के दो खोखे बरामद हुए। पोस्टमार्टम में एक गोली सिर और दूसरी हाथ में लगने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी यमुना प्रसाद समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार पंकज चौहान से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी राखी के बयान में विरोधाभास मिलने पर उनसे कई दौर की पूछताछ की गई तथा घटना का सीन भी दोबारा क्रिएट कराया गया। फिलहाल उन्हें पुलिस निगरानी में रखा गया है।

मृतक के परिजनों ने संपत्ति विवाद को हत्या की वजह बताते हुए पलवल निवासी रोहित समेत तीन लोगों के खिलाफ कादरीगेट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। डीआईजी यमुना प्रसाद ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए पांच विशेष टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन




अरुण ने की थी लव मैरिज



गांव दयालपुर के रहने लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि अरुण ने राखी से प्रेम विवाह किया था। परिवार वालों को भी जानकारी नहीं है कि राखी कहा की रहने वाली है। अरुण दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें