फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रावल क्रिकेट अकादमी ने 22 रन से जीता मैच

Sat, 12 Aug 2023 05:45 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। रावल इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर शनिवार को हुए दोस्ताना मैच में रावल क्रिकेट अकादमी ने वर्षा क्रिकेट अकादमी को 22 रन से हराया। टीम की ओर से अनुभव अवस्थी ने अर्धशतक लगाया, जबकि अरहान खान ने हैट्रिक लगाई। वरदान बहल को मैन आफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन

रावल क्रिकेट अकादमी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। टीम की ओर से अनुभव अवस्थी ने 53 रन बनाए। वर्षा क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए श्लोक ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वर्षा क्रिकेट अकादमी की टीम 39 ओवर में 208 रन पर ऑल आउट हो गई। रावल क्रिकेट अकादमी की टीम ने 22 रन से मैच काे अपने कब्जे में कर लिया। टीम की ओर से आदित्य ने 78 रन बनाए। रावल क्रिकेट अकादमी की ओर से अरहान खान ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें