कृष्ण रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया
बल्लभगढ़। मलेरना रोड स्थित ध्रुव वाटिका में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान महोत्सव के छठे दिन कथा व्यास पंडित राजेंद्र शरण ने कृष्ण रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। इस दौरान भगवान कृष्ण व रुक्मिणी की झांकी भी निकाली गई। रविवार को सुबह 9 बजे हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद