फरीदाबाद। चंदीला क्रिकेट ग्राउंड पर रावल क्रिकेट अकादमी ने चंदीला क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंदीला की टीम 23.5 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। रावल की ओर से आयुष ने चार और अंश चौधरी ने दो विकेट लिए। जवाब में रावल ने 9.5 ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। उत्कर्ष भारद्वाज ने नाबाद 29 और गविष्ट कथूरिया ने नाबाद 19 रन बनाए। चार विकेट लेने वाले आयुष को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संवाद