संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चंदीला क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को एकलव्य अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रावल क्रिकेट अकादमी ने सावित्रा क्रिकेट अकादमी को 192 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रावल ने 35 ओवर में तीन विकेट पर 319 रन बनाए। कप्तान देव भड़ाना ने 127 रन की पारी खेली। उत्कर्ष भारद्वाज ने 100 और अभय सोरोट ने 38 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सावित्रा क्रिकेट अकादमी की टीम 35 ओवर में सात विकेट पर 127 रन ही बना सकी। प्रशांत ने 33 रन बनाए। रावल की ओर से अथर्व ने गेंदबाजी में चार और आयुष ने दो विकेट झटके। देव भड़ाना को मैन ऑफ द मैच चुना गया।