रविंद्र फागना की टीम ने बैजंती क्रिकेट अकादमी को दो रन से हराया
फरीदाबाद। चंदीला क्रिकेट अकादमी के मैदान पर शुक्रवार को जेपीसीए ट्री सीरीज टूर्नामेंट में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की टीम ने बैजंती स्टार क्रिकेट अकादमी (आगरा) को 2 रन से हराया। टीम की ओर से निखिल शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे। बैजंती स्टार क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पूरी टीम ने 186 रन बनाए। टीम की ओर से विजय सिंह ने 30 रन बनाए। बैजंती स्टार क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए विमल ने 4 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बैजंती स्टार क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 184 रन ही बना सकी। रविंद्र फागना की टीम दो रन सेजीत गई। टीम की ओर से डीके ने 36 रन बनाए। रविंद्र फागना की ओर से निखिल शर्मा ने 3 विकेट चटकाए। संवाद