ससुर के भोज में गया था परिवार, हुई चोरी
बल्लभगढ़। सुनपेड निवासी परिवार के साथ ससुर के भोज में गया था। घर सुनसान पाकर चोर जेवर व नकदी की चोरी कर ले गए। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सुनपेड निवासी शिव नारायण ने बताया कि वह परिवार के साथ 14 जून ससुर के भोज में फिरोजपुर (पलवल) गए हुए थे। रात में फिरोजपुर से अपने घर वापस आए तो घर के ताले टूटे हुए थे। चोर उनके घर से 2 सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, 2 चांदी की तगड़ी , 2 जोड़ी पाजेब और 12000 रुपये नगद चोरी करके ले गए। संवाद