फरीदाबाद। कर्मवीर डीपीएस स्कूल, सेक्टर-11 में आयोजित अंडर-14 मंटोर कप में सोमवार को रविंद्र फागना अकादमी ने शिव नादर स्कूल को 5 विकेट से हरा दिया। 35 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवनादर की टीम 164 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से शाउनिश ग्रोवर ने 78 और विवान ने 28 रन बनाए। रविंद्र फागना के महकार सिंह ने तीन, दिव्यम व दक्ष ने दो-दो और कृष्णा ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंद्र फागना की टीम 16.8 ओवरों में ही जीत गई। फैसल मलिक ने 70 और पार्थ शर्मा ने 33 रनों का योगदान दिया। शिव नादर के लिए भाविक ने दो विकेट लिए। शानदार पारी के लिए फैजल मलिक को मैन ऑफ द मैच और शाउनिश ग्रोवर को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। संवाद