फरीदाबाद। एटीएस क्रिकेट मैदान पर एमईएस चैलेंजर्स ने एमईएस चैंपियंस को तीन विकेट से हराया। एमईएस चैंपियंस ने सात ओवर में दो विकेट पर 71 रन बनाए। रविंदर रावत ने नाबाद 34 और अमन ने 15 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमईएस चैलेंजर्स ने 4.1 ओवर में सात विकेट पर 72 रन बना लिए। रवि ने नाबाद 45 रन बनाए। 45 रन बनाने वाले रवि को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद