फरीदाबाद। हरियाणा खेल विभाग की ओर से बुधवार को राज्य क्षेत्रीय खेल महाकुंभ-2026 के लिए जिले के बेसबॉल खिलाड़ियों के ट्रायल गांव सुनपेड़ में आयोजित किए गए। इनमें बालक और बालिका वर्ग के करीब 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के आधार पर बालक वर्ग से 18 और बालिका वर्ग से 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोच नवीन कौशिक, मनोज चौधरी और वैभव सिंह ने खिलाड़ियों का चयन किया। संवाद