फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टीबी के मरीजों को वितरित किया राशन

Thu, 27 Jul 2023 11:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल स्थित क्षय रोग कार्यालय में मरीजों को सामुदायिक सहयोग के तहत बृहस्पतिवार को राशन वितरित किया गया। इसमें 72 लोगों को राशन दिया गया। फरीदाबाद में अब तक 4,990 मरीज हैं। इनमें से 2800 मरीजों को राशन दिया जा चुका है, वहीं अन्य को भी जल्द दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता ने कहा कि हाई प्रोटीन डाइट लेने से मरीज जल्दी ठीक होते हैं। इसलिए सरकार द्वारा उनको राशन वितरित करवाया जाता है ताकि वह दवाइयों के साथ साथ हाई प्रोटीन डाइट लेकर जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। वहीं, डॉ. रिचा बत्रा ने बताया कि 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी, लंबा बुखार, वजन का लगातार घटना, रात को पसीना आना क्षय रोग के लक्षण हैं। अगर किसी व्यक्ति में यह लक्षण हों तो वो अपनी जांच जल्दी से जल्दी करवाएं। इसकी जांच बिल्कुल मुफ्त होती है और हर मरीज को निक्षय पोषण आहार के तहत 500 रुपये सरकार द्वारा मिलते हैं। इस अवसर पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर राम भगत, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ राजेश सौगंध, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ सुशील अहलावत, डॉ. एमपी सिंह, टीबी एचआईवी संयोजक सुभाष गहलोत, साधना, बिजेंद्र व अशोक आदि मौजूद रहे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें