फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने चैन से पानी भी न पीने दिया: बाइक खड़ी कर गला तर कर रहा था रैपिडो चालक, बदमाश मोटरसाइकिल लेकर भागा

Thu, 18 Jun 2026 09:31 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

रैपिडो चालक विजय सिंह से 28 मई को बाइक और फोन चोरी हो गए। बाईपास पर पानी लेने रुकने पर दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में रैपिडो चालक से बाइक और फोन चोरी का मामला सामने आया है। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की दी है।

विज्ञापन

अगवानपुर निवासी विजय सिंह ने बताया कि वह 28 मई को बाइक से घर लौट रहा था। सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच वह बाईपास स्थित फैबवन बिल्डिंग के सामने पानी लेने के लिए रुका था। इसके बाद वह बाइक के पास खड़ा होकर पानी पी रहा था। इसी दौरान दो युवक उसके पास आए। एक युवक ने उसका फोन चोरी कर लिया। वहीं दूसरा बदमाश उसकी बाइक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके कारण वह तुरंत पुलिस को पूरी जानकारी नहीं दे सका। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बुधवार को शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें