फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अपचारी बालक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, सात माह की हुई गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह। जिले के एक गांव में एक नाबालिग लड़के द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ लगातार बलात्कार कर उसे गर्भवती करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस नूंह ने पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर अपचारी बालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे काबू करते हुए बाल सुधार ग्रह भेज दिया है।
विज्ञापन

लड़की के पिता के अनुसार उसके पांच बच्चे है और पत्नी पिछले छह वर्ष से उन्हें छोड़कर अपने मायके में रह रही है। पिता बच्चों के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करने के लिए अक्सर घर से बाहर रहता है। पिछले एक-डेढ़ महीने से उसकी एक 15 वर्षीय नाबालिग बेटी डरी व सहमी-सी रह रही थी, जिसका कारण कई बार पूछा, लेकिन लाज-शर्म के कारण उसने कुछ नहीं बताया। पिछले 7-8 दिन से उसकी बेटी को उल्टियां होने लगी तो डाक्टर को दिखाया और डाक्टर ने दवा दे दी, लेकिन कोई आराम नहीं मिला तो बेटी ने बताया कि गांव का ही एक लड़का उसके फोटो व वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर पिछले करीब 6-7 माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
इस पर पीड़िता के पिता ने नूंह में उसका अल्ट्रासाउंड करवाया तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई जब पता चला कि लड़की करीब सात माह की गर्भवती है। इस पर पीड़िता के पिता ने आरोपियों के घर जाकर उलाहना दिया तो परिजनों ने कहा कि बच्चा गिरवा दो, जो खर्चा लगेगा उसका पैसा वे दे देंगे। साथ ही धमकी दी कि इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई की तो उन्हें जान से मार देंगे। इसके बाद पीड़िता के पिता ने नूंह महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। नूंह महिला थाना प्रभारी मंजू ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अपचारी बालक को भी हिरासत में लेकर जेजे बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार ग्रह भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें