फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को कोलकाता से पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। महिला थाना एनआईटी पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को सोमवार देर शाम कोलकाता से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

एनआईटी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने 23 अक्तूबर को थाने में शिकायत दी थी कि वह कोलकाता में नौकरी करती थी। वहां उसकी मुलाकात कुंदन नाम के एक युवक से हुई। कुंदन ने उसको नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। मामले की जांच एएसआई नीलम को दी गई। एएसआई ने बताया कि आरोपी महिला के साथ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। आरोपी और पीड़िता दोनों मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पीड़िता फिलहाल फरीदाबाद में रह रही है और आरोपी कोलकाता में रह रहा था। दोनों की दोस्ती कोलकाता में हुई थी। इसके बाद दोनों दिल्ली और फरीदाबाद में भी रहे हैं। पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें