फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी बहादुरगढ़ से दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पुलिस ने तीन महीने से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को शनिवार रात बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान यूपी के इटावा निवासी देवव्रत के रूप में हुई है। आरोपी नाम और जगह बदलकर पुलिस को चकमा देता आ रहा था।
विज्ञापन

महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर गीता ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एक निजी कंपनी में काम करती थी। आरोपी देवव्रत भी उसके साथ काम करता था। आरोप है कि देवव्रत ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कंपनी छोड़ कर वहां से फरार हो गया। इसके उसकी धरपकड़ करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। इस दौरान उनको सूचना मिली कि देवव्रत बहादुरगढ़ में किसी गत्ते की फैक्टरी में काम कर रहा है। उसी समय पुलिस टीम बहादुरगढ़ के लिए रवाना हो गई। कई जगह पर पूछताछ के बाद शनिवार रात करीब 12 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर फरीदाबाद लाया गया और पूछताछ की गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की उम्र 32 वर्ष है, वह शादीशुदा है, लेकिन पिछले 11 साल से वह अपनी पत्नी और बच्चों से अलग रह रहा था। उसके किसी अन्य महिला के साथ भी अवैध संबंध चल रहे थे। उसको रविवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें