फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होली पर रंजिश के चलते युवक पर ईंट से हमला, जबड़ा टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र में होली के जश्न के दौरान पुरानी रंजिश में एक युवक पर हमला किया गया,इसमें युवक का जबड़ा टूट गया। सेक्टर-24 स्थित एक निजी कंपनी के बाहर जब पीड़ित मनोज भाटी अपने साथियों के साथ होली खेल रहा था, तभी राकेश नामक व्यक्ति ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में मनोज के चार दांत टूट गए और जबड़े में गंभीर फ्रैक्चर आया है।
विज्ञापन

घटना तीन मार्च की है, लेकिन पीड़ित द्वारा समय मांगे जाने के कारण पुलिस ने आठ दिन बाद अब एफआईआर दर्ज की है। डॉक्टरों ने चोट की गंभीरता को देखते हुए इसे गंभीर श्रेणी में रखा है। मुजेसर थाना पुलिस ने आरोपी राकेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें