फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंदिरों में होगा रामायण और सुंदरकांड पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की वजह से शहर में पंडितों की मांग बढ़ गई है। शहर में मौजूद हर मंदिर और धार्मिक संस्थाएं प्रभु राम के स्वागत के लिए उत्सुक हैं। सोमवार को पंडित और आचार्यों से सुंदरकांड पाठ और यज्ञ कराया जाएगा। इसके अलावा हवन, दीप यज्ञ और भंडारे का इंतजाम किया गया है। कई धार्मिक स्थलों पर ऑनलाइन पूजा-पाठ की व्यवस्था की गई है।
आचार्य प्रदीप ने बताया, सोमवार सुबह 10 बजे से बांके बिहारी मंदिर में सुंदरकांड का पाठ होगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं, प्राचीन शिव मंदिर में रविवार शाम दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। सोमवार को यहां सुंदरकांड का पाठ होगा। इसके बाद दोपहर 12 से एक बजे तक हवन के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके अलावा काली मंदिर में दोपहर 12 बजे हवन होगा। शाम को यहां भक्तगण सुंदरकांड का पाठ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑनलाइन भी होंगे अनुष्ठान

ग्रेटर फरीदाबाद की सोसाइटी में ऑनलाइन पूजा की व्यवस्था कराई जा रही है। यहां ऑनलाइन रामायण और सुंदरकांड पाठ के साथ-साथ मंत्रों का उच्चारण किया जाएगा। इसके लिए बड़ी-बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें