फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत : राजनाथ सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पृथला विधानसभा के छांयसा गांव में चुनावी जनसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। हर कोई भारत से दोस्ती करना चाहता है। विश्व गुरू बनने की तरफ देश अग्रसर है। मौजूद समय में अर्थव्यवस्था के मामले में देश आठवें स्थान पर हैं। 2025 तक इसे तीसरे स्थान तक ले जाने का लक्ष्य है। इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मंच से विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद विपक्ष ने चुनावी मुद्दों को लेकर भाजपा को घेरना शुरू किया था। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि जिस दिन स्पष्ट बहुमत में आएंगे उस दिन सारे वादे पूरे करेंगे। जनता ने 2019 में हमे स्पष्ट बहुमत दिया। हमनें जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 व 35ए को हटाया। यह निर्णय लेने की क्षमता वाली सिर्फ भाजपा सरकार है। यह सरकार देश के बारे में पहली सोचती है, पार्टी के बारे में बाद में। उन्होंने टिकट की दावेदारी करने वाले व पार्टी रूठों के जख्म पर भी मंच से मरहम लगा गए। उन्होंने कहा समय के साथ बदलाव जरूरी है। पार्टी ने जिन प्रत्याशी को मैदान में उतारा हैं उसका साथ दें। पार्टी आपके साथ हैं, पार्टी पुराने लोगों का भी ख्याल रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें