9 टीमें लेंगी हिस्सा
फरीदाबाद। रायजादा बीडी बाली मेमोरियल डे-नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 2 से 4 अक्तूबर तक बल्लभगढ़-सोहना रोड स्थित आलमपुर गांव के ब्लू बर्ड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। मोहयाल सभा फरीदाबाद की देखरेख में होने वाले टूर्नामेंट में विभिन्न शहरों की नौ टीमें हिस्सा लेंगी।
सभा के प्रधान एवं टूर्नामेंट संयोजक रमेश दत्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 2 अक्तूबर को पीके दत्ता, वरिष्ठ उपप्रधान जनरल मोहयाल सभा, कर्नल वैद, महासचिव जीएमएस और अशोक छिब्बर करेंगे। वहीं, समापन समारोह 4 अक्तूबर को नीता बाली, जीएमएस प्रधान विनोद दत्ता और पीके दत्ता की मौजूदगी में होगा। मैच संयोजक ध्रुव दत्ता ने बताया कि जालंधर, लुधियाना, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, महरौली, फरीदाबाद, वेस्ट जोन दिल्ली और रोहिणी-पीतमपुरा की टीमें भाग लेंगी। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद