बल्लभगढ़। रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन की टीम ने अंतरराष्ट्रीय सड़क यातायात पीड़ित स्मृति दिवस मनाया। बल्लभगढ़ बस अड्डे पर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। यहां बस स्टैंड संस्थान प्रबंधक मुरारीलाल ने चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी दी। रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन से बिजेंद्र सैनी ने भी यात्रियों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरुक किया।