अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार शाम मंत्री राजेश नागर के भतौला गांव स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने उनकी बेटी मुस्कान को आशीर्वाद दिया और उसके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंत्री की बेटी मुस्कान की शादी 25 नवंबर को पंचकूला में होनी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन पर मंत्री राजेश नागर और उनके परिजनों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान औपचारिक मुलाकात से इतर पारिवारिक माहौल में बातचीत हुई। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि उनकी बेटी के जीवन के नए अध्याय की शुरुआत से पहले लोकसभा अध्यक्ष का घर पहुंचकर आशीर्वाद देना उनके परिवार के लिए बेहद भावुक और यादगार पल है।