फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश ने बिगाड़ा खेल...रद्द किए गए टेनिस के मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलास्तरीय अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग के मुकाबले होने थे आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाले जिलास्तरीय लॉन टेनिस के बालक वर्ग के अंडर-19 और अंडर-17 के सभी मुकाबलों को बारिश के चलते रद्द कर दिया गया।
आयोजकों ने बताया कि बारिश में किसी भी मुकाबले के होने की कोई संभावना नहीं है। इसीलिए फैसला किया है कि बृहस्पतिवार को खेले जाने वाले दोनों वर्गों के मुकाबले अब किसी अन्य दिन आयोजित किए जाएंगे। जिला शिक्षा खेल अधिकारी हरवीर सिंह ने बताया कि बारिश के चलते अचानक से मुकाबले रद्द होने से खिलाड़ियों की तैयारियों पर बड़ा असर पड़ता है लेकिन बारिश को रोका नहीं जा सकता है। ऐसे में अब मुकाबलों के लिए नई तारीख तय की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए कार्यक्रम का ऐलान
नए कार्यक्रम के तहत शूटिंग में बालिका वर्ग के मुकाबले अब आगामी 18 अगस्त को सेक्टर-11 स्थित नारायण स्कूल में खेले जाएंगे। वहीं, इसी स्थल पर 19 अगस्त को बालक वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे जबकि बृहस्पतिवार को रद्द हुए टेनिस के सभी मैच अब नए कार्यक्रम के तहत 20 अगस्त को खेले जाएंगे। जिला शिक्षा खेल अधिकारी हरवीर सिंह ने बताया कि सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को मेल के जरिए नए कार्यक्रम के बारे में सूचित कर दिया है। उसी के तहत अब आगामी मुकाबलों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें