फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बरसात से अनाज मंडी में खुले में रखा धान भीगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में शुक्रवार को हुई बारिश से बल्लभगढ़ अनाज मंडी में खुले में रखा धान भीग गया। अचानक हुई बारिश के कारण मंडी में रखी धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन



मंडी में धान की बोरियों को बारिश से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण परेशानी बढ़ गई। बारिश के चलते धान में नमी आने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। इससे खरीद और बिक्री के दौरान भी दिक्कत आ सकती है। लोगों का कहना है कि वे मेहनत से फसल तैयार कर मंडी तक लेकर पहुंचते हैं, लेकिन बारिश के कारण खुले में रखी फसल खराब होने का खतरा बना रहता है। लोगों ने मांग की है कि मंडी में धान को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त तिरपाल और ढकने के इंतजाम किए जाएं, ताकि मौसम खराब होने पर उनकी फसल को नुकसान न उठाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें