फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार से लगातार चार दिन तक बारिश की संभावना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में शनिवार को सुबह से दोपहर तक गर्मी का असर बना रहा। दोपहर एक बजे तक तेज धूप के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। इसके बाद अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक बजे शुरू हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के बाद तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत राहत भरा रहा। ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने भीषण गर्मी और उमस से राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी मौसम में बदलाव बना रह सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं सोमवार से लगातार चार दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश होने की स्थिति में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि बारिश के कारण शहर के कुछ इलाकों में जलभराव और यातायात संबंधी परेशानी भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें