फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश में अधूरी रह गईं सजावटें, भक्तों का उत्साह पड़ा धीमा

Wed, 27 Aug 2025 10:01 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश उत्सव के लिए आधे-अधूरे लग पाए पंडाल, सुबह से होती रही तेज बारिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बुधवार को सुबह से लगातार हो रही बारिश ने जिले में गणेश उत्सव की तैयारियों पर असर डाला। कई जगहों पर पंडाल लगाने का काम अधूरा रह गया। सजावट और अन्य तैयारियों में भी बाधा आई, जिससे लोगों का उत्साह धीमा पड़ गया। दोपहर बाद मौसम साफ पर समितियों ने पंडालों में पूजा-अर्चना और सजावट का काम तेजी से शुरू किया।
गांधी कॉलोनी में गणेशोत्सव समिति ने इस बार ऑपरेशन सिंदूर थीम पर पंडाल सजाया है। आयोजकों का कहना है कि इस थीम के माध्यम से भारतीय सेना और देश के जवानों को सम्मान दिया जाएगा। समिति का मानना है कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को जागरूक करने और देशभक्ति का संदेश देने का भी एक माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा शहर के कई अन्य इलाकों में भी गणेश उत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। संजय कॉलोनी में इको-फ्रेंडली थीम पर पंडाल बनाया गया है, जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। वहीं गौंच्छी क्षेत्र में इस बार छठ पूजा थीम का आकर्षण देखने को मिल रहा है। डबुआ कॉलोनी, जीवन नगर, सेक्टर-16ए और सेक्टर-15 में भी गणेश चतुर्थी को लेकर पंडाल सजाए गए हैं। अलग-अलग थीम और रंग-बिरंगी सजावट से इन क्षेत्रों में माहौल उत्सव वाला हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें