कहा- ई-क्षति पूर्ति पोर्टल पर बरसात से हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी आवेदन स्वीकार किए जाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। जिले में मंगलवार शाम हुई बरसात से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अब खरीफ की फसलें पकने के बाद कटाई के लिए तैयार हैं। बरसात के चलते किसानों की पकी हुईं फसलें लोट-पोट हो गईं। जानकारी के अनुसार करीब 50-70 प्रतिशत फसलों को नुकसान हुआ है। नुकसान की भरपाई के लिए किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि ई-क्षति पूर्ति पोर्टल पर बरसात से हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी आवेदन स्वीकार किए जाएं।
किसान अभी बाढ़ के चलते पहले ही नुकसान में था। वहीं अब मौसम की दोहरी मार किसानों को झेलनी पड़ रही है। सरकार को मुआवजा देना चाहिए। -मुकेश यादव, किसान
सरकार को नुकसान की नाप-तोल प्रक्रिया में सुधार करना चाहिए। सरकार के द्वारा दिया जाने वाला मुआवजा बेहद कम होता जिससे किसानों की लागत की भी भरपाई नहीं होती। - हरनारायण, किसान